






आजमगढ़। जनपद के थाना पवई क्षेत्र से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को थाना पवई में गोकशी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में मो. लड्डन उर्फ सकलैन निवासी अम्बारी नई बस्ती थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। आरोपी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।
एसटीएफ वाराणसी की टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। 26 मई 2026 को सुरागरसी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के दौरान सूचना मिली कि आरोपी शाहगंज क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद एसटीएफ टीम ने शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल कीपैड और 420 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मो. लड्डन उर्फ सकलैन पुत्र मो. मुनाऊ उर्फ सोहराब निवासी अम्बारी नई बस्ती थाना फूलपुर, स्थायी पता ग्राम गोधना थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 45 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट थाना पवई
हत्या के प्रयास व गोवध निवारण अधिनियम थाना फूलपुर
आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर
गैंगस्टर एक्ट थाना फूलपुर
गैंगस्टर एक्ट थाना पवई
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, एसटीएफ वाराणसी
उपनिरीक्षक विनय कुमार मौर्या, एसटीएफ वाराणसी
मुख्य आरक्षी रविशंकर यादव
मुख्य आरक्षी रविशंकर सिंह
मुख्य आरक्षी कमाण्डो धीरेन्द्र चौबे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
