बकरीद को सकुशल संपन्न कराने को पुलिस ने कसी कमर, सड़क पर फोर्स का पैदल गश्त, पीस कमेटी की बैठक में बतायी गई गाइडलाइन

Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल एवं थाना प्रभारी मुबारकपुर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह वह क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल द्वारा थाना मुबारकपुर पुलिस बल के साथ मुबारकपुर कस्बा क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस आगामी पर्व-त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *