भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं का डांस वीडियो वायरल

Uncategorized

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में प्रदेश के हर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आजमगढ़ के हरबंशपुर स्थित सीनियर चिल्ड्रन सेकेंडरी स्कूल में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेकिन कार्यक्रम के पहले दिन शाम को आयोजित सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, दो-दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू एवं उनके समर्थक बार-बालाओं के डांस पर ताल से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला अध्यक्ष का विवादों से पुराना नाता रहा है यह पहला नहीं इसके पहले भी कई मामले इस तरह से सामने आ चुके हैं अभी हाल ही में भाजपा कार्यालय का चपरासी रामचंद्र यादव को मारने पीटने का आरोप लगा था।
वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वीडियो को लेकर भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आजमगढ़ में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता मंच के सामने डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो को लेकर विपक्षी दल भी भाजपा पर निशाना साध सकते हैं। फिलहाल वीडियो की सत्यता और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *