साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 30 हजार रुपये

Uncategorized

आजमगढ़ (आशीष कुमार निषाद): थाना अतरौलिया की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में 30 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भोराजपुर खुर्द निवासी अर्जुन विश्वकर्मा ने 10 मार्च 2025 को साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसने ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च कर कॉल किया था, जिसके बाद जालसाजों ने फर्जी तरीके से उसके खाते से 52,371 रुपये उड़ा लिए थे। मामले में साइबर शिकायत संख्या 23103250038259 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ने टीम के साथ मामले की जांच करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। बाद में न्यायालय के फंड रिलीज आदेश के क्रम में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित अर्जुन विश्वकर्मा के खाते में 30 हजार रुपये वापस कराए गए। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार तथा कांस्टेबल कौशिक वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *