आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, सुबह खेत में जाने के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान हुआ वज्रपात

Uncategorized

आजमगढ़ (सतीराम)। महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल ग्राम सभा में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार धर्मराज राजभर (50) शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेत में शौच करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते आकाशीय बिजली धर्मराज राजभर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना को आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धर्मराज का शरीर बुरी तरह झुलस गया था।
परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *