






आजमगढ़। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बरदह पुलिस ने संभावित मारपीट और शांति भंग की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुकदमेबाजी एवं भूमि विवाद के मामले में दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बीकापुर, महुआरी एवं उदियावां गांवों में तालाब में मछली मारने, कब्जेदारी तथा मुकदमेबाजी से जुड़े विवादों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया।
इस दौरान लालचन्द्र, वाल्मीकि, लवकुश, चन्द्रमा, रिजवान, नियाज, नन्दलाल, सुखराज, नागेन्द्र, रामाश्रय सरोज, रामरतन, सत्यम सरोज तथा संतोष सरोज के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर चालान किया गया। सभी आरोपियों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक उमेश चंद यादव, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल एवं थाना बरदह पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
