CM योगी आदित्यनाथ ने कहा आजमगढ़ का हुआ भाग्योदय, विश्वविद्यालय, संगीत महाविद्यालय, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट से बदली पहचान, चलती है मोदी की गारंटी

Azamgarh
Spread the love

आजमगढ़ जिले के दौरे पर गुरुवार को पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहानागंज ब्लाक के अकबेलपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हो कर प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ विभिन्न योजनाओं के पात्रों को प्रमाण-पत्र देने का काम किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि आजमगढ़ भय और आतंक के लिए नहीं बल्कि सुंदर संगीत के लिए जाना जाएगा। जिले में सरकार ने संगीत महाविद्यालय की स्थापना कर पहचान बदलने का काम किया है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में जो परिवर्तन आया है उसे हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सबका साथ सबके विकास का लाभ सभी को मिला है। आने वाले समय में अब यह संकल्प यात्रा गांव गांव जाएगी। इसके लिए 536 वीडियो वैन चलाई जा रही है। स्वास्थ्य मेले भी लग रहे हैं। आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे। कोई कल्पना कर सकता है कि नौ वर्ष में चार करोड़ घर बनेंगे। यह कल्पना थी। यह आज वास्तविक धरातल पर उतर रहा है। 50 करोड़ लोगों को पांच लाख स्वास्थ्य बीमा का कवर मिला मिलेगा। यूपी में 10 करोड़ लोग लाभान्वित हुए। पहले पैसा देकर भी खाद्यान् नहीं मिलता था आज सबको मिल रहा है नि:शुल्क। इसकी गारंटी मोदी की गारंटी।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ का भाग्योदय हुआ है। भोजपुरी के कलाकार को आपने सांसद बनाया तो विकास दौड़ता है। जनवरी माह में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर उदघाटन करेंगे। एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस बनेगा। कोई सोचता था कि संगीत महाविद्यालय बनेगा। एक लाख नौ हजार से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। सात लाख गरीबों को प्रति माह राशन मिल रहा है। आज यह सपना साकार हुआ है। इस सपने को साकार करने के लिए ही मोदी गारंटी वैन यहां पहुंची है। इस वैन का स्वागत करने के लिए यहां आया हूं। मोदी की गारंटी शत-प्रतिशत क्रियान्वित होने वाली गारंटी है। हम भारतीयों का संकल्प होना चाहिए कि मेरा देश दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में स्थापित हो। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा। शासन की योजना का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है। जिन्हें नहीं मिला है उन्हें जोड़ा जाएगा। इसी लिए आपके बीच आए हैं। हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन के लिए आए हैं। किसान को उसकी उपज को गारंटी देंगे। स्किल डेवलपमेंट भी करेंगे। व्यापारी बहन बेटी की सुरक्षा की गारंटी देगे। सुरक्षा सुशासन से ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ आपके हितों को पूरा करने के लिए आई है। प्रदेश के अंदर लाखों करोड़ के निवेश को लेकर आए हैं। उद्योग हीं नहीं लगेंगे तो कहां से मिलेगी नौकरी। इस प्रदर्शनी को देखिए। जिन्हें जो समस्या है उसका समाधान करिए। मोदी गारंटी वैन के लिए ह्दय से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है। मोदी गारंटी जीवन में खुशहाली की गारंटी है। देश और प्रदेश के समृद्धि की गारंटी है। 2047 में दुनिया को विकसित देश के रूप में स्थापित करने की गारंटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर आते ही जनता की आवाज धीरे होने पर बोले कि क्यों आप लोग आजमगढ़ की बेइज्जती कर रहे हैं। आजमगढ़ की आवाज से पूरी दुनिया कांपती थी। आप लोग जोर से बोलिए। जिसके बाद बैठे लोग ने जोर से भारत माता जय के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *