आरक्षी भर्ती परीक्षा के नकल गिरोह का एक और 25 हजार का इनामिया मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Blog
Spread the love

आजमगढ़ में सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास करने वाले नकल गिरोह के एक और 25 हजार के इनामी आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फ़रवरी माह में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कंधरापुर थाना पुलिस ने खुलासा किया था और मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित फरार अभियुक्त अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम बिंद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पूर्व में 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। रविवार को उ0नि0 अमित कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम बिंद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को भंवरनाथ चौराहे के समीप गांधी गुरूकुल स्कूल के सामने मेन रोड से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया। बता दें कि दिनांक 17 फरवरी 2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय स्वाट टीम व हे0का0 उमेश यादव सर्विलान्स द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस (आरक्षी) परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का नकल कराने से पूर्व ही खुलासा कर सेहदा चक बिजली ग्राम मार्ग से 07 अभियुक्तों को 14लाख के चेक, नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया था। शेष 02 अभियुक्त अशोक जैसवार पुत्र हरिनाथ जायसवार निवासी ग्राम बिंद्रावन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर, 2. विजय कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ मौके से फरार हो गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 46/2024 धारा 120B/ 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया था।
विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त पिन्टू सेठ पुत्र प्रेमचन्द सेठ निवासी ग्राम गुतवन थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर को दिनांक 18.04.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25 हजार रूपया का इनामिया अभियुक्त विजय बहादुर कन्नौजिया पुत्र छोटे लाल कन्नौजिया निवासी ग्राम कुम्भ मठिया थाना बरदह आजमगढ को दिनांक 26.04.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *