पुरानी जेल की जमीन पर विकास कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री व कारागार मंत्री का जताया आभार

Uncategorized

आजमगढ़। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर पुरानी जेल की जमीन पर कन्वेंशन सेंटर सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से ही पुरानी जेल की जमीन पर विकास कार्य कराने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। इस भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किंग, अत्याधुनिक पार्क, ऑडिटोरियम, मिनी मार्केट तथा अन्य जनोपयोगी सुविधाओं के निर्माण के लिए उन्होंने स्वयं कई बार लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों की मांग थी कि शहर के बीच स्थित पुरानी जेल की जमीन का जनहित में उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की घोषणा किए जाने से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता के सामूहिक प्रयास का ही परिणाम है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *