पोखरे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Uncategorized

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ग्राम के सवाई मोहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सवाई मोहल्ला निवासी अशफाक का छह वर्षीय पुत्र युसूफ अन्य बच्चों के साथ गांव के पोखरे के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मासूम को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि युसूफ दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे सवाई मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और क्षेत्र के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।
मासूम की मौत से गांव में गहरा दुख और शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *