
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav शुक्रवार को शहर के समीप सिधारी क्षेत्र स्थित करेली गांव में पूर्व मंत्री Chandradev Ram Yadav के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कानून व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर उन्होंने सरकार को घेरा। Abckhabar
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सबसे अधिक दौरे करने का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन उनका सूचना तंत्र इतना कमजोर है कि उन्हें राम मंदिर में हुए कथित चंदा और दान सामग्री की चोरी की जानकारी तक नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि यदि राम मंदिर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर यह स्थिति है तो प्रदेश के तहसीलों, थानों और अस्पतालों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। एबीसी खबर
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, थानों और तहसीलों में लोगों को न्याय पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है और इसका जवाब उसे जनता को देना होगा। Abc khabar
सपा अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर में लोगों ने श्रद्धा से सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और अन्य कीमती वस्तुएं दान की थीं। उन दान सामग्रियों के गायब होने का मामला केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी व्यवस्था से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को मजबूर होकर एसआईटी का गठन करना पड़ा, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जांच रिपोर्ट किसे सौंपी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल छोटे लोगों पर की गई है जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंची है। एबीसी खबर
अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं को इस प्रकरण से ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे जिन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
चुनावी मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “वन नेशन, वन इलेक्शन” की बात करती है, लेकिन समय पर पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार एक साथ चुनाव कराने की बात करती है तो स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में देरी क्यों हो रही है।
अखिलेश यादव ने भाजपा की चुनावी जीतों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में जीत दर्ज की है, लेकिन लोकतंत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी को डरा नहीं रहे हैं, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए चेतावनी दे रहे हैं कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया तो भविष्य में लोगों के मतदान के अधिकार पर भी असर पड़ सकता है। एबीसी खबर रिपोर्ट रत्न प्रकाश त्रिपाठी
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में बदलाव की लड़ाई लड़ रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो आजमगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज होगी, किसानों को बेहतर सुविधाएं और लाभ मिलेगा, सड़कों और हाईवे का निर्माण विश्वस्तरीय स्तर पर कराया जाएगा तथा रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। Abckhabar
अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ के बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार और कारोबार करते हैं। बाहर रहने वाले लोग अच्छी तरह समझते हैं कि विकसित क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के बीच कितना अंतर है। समाजवादी पार्टी उस अंतर को समाप्त कर प्रदेश को विकास के नए रास्ते पर ले जाने का काम करेगी। एबीसी खबर
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। एबीसी खबर
