
आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के निकट आबकारी विभाग के प्रवर्तन टीम के असिस्टेंट कमिश्नर राजकिशोर सिंह द्वारा ट्रक चालक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तरह से ट्रक ड्राइवर से बातचीत के दौरान प्रवर्तन टीम के अधिकारी झन्नाटेदार थप्पड़ मार रहे हैं। इस दौरान प्रवर्तन टीम में शामिल महिला से डंडे छीन कर मारने का भी प्रयास कर रहे हैं। हालांकि महिला आरक्षी ने डंडा नहीं दिया। प्रवर्तन टीम के असिस्टेंट कमिश्नर जिस तरह से बीच सड़क पर हाथ की बाजू बटोरकर खुलेआम दबंगई कर रहे हैं। निश्चित रूप से उनका यह कृत्य बेहद ही शर्मनाक है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस निजी वाहन से प्रवर्तन टीम के असिस्टेंट कमिश्नर चल रहे हैं। वह किसी बिंदुमती देवी के नाम पर दर्ज है। और जिस ड्राइवर की पिटाई कर रहे हैं। वह गाड़ी में तेल न होने से सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करके तेल की व्यवस्था करने में जुटा हुआ था
जिस ट्रक ड्राइवर को प्रवर्तन टीम के असिस्टेंट कमिश्नर राज किशोर सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर थप्पड़ जड़ रहे हैं। अधिकारी का आरोप है कि 3 किलोमीटर पीछा करके रोका गया। जबकि वीडियो में यह बात सामने आ रही है कि ट्रक ड्राइवर सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करके डीजल की व्यवस्था कर रहा था। ट्रक में डीजल ना होने से आगे का सफर ना हो पता इसी को लेकर डीजल लाने के लिए एक व्यक्ति को भेजा गया था। इसी दौरान असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी आई और ट्रक ड्राइवर की पिटाई करके अपनी गाड़ी में भी बैठा लिया गया। जिस तरह का कृत्य प्रवर्तन टीम के असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा किया गया है निश्चित रूप से शर्मनाक है। असिस्टेंट कमिश्नर के बारे में यह भी बातें सामने आ रही है कि वह लंबे समय से जिले में जमे हुए हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग के उप आयुक्त आनंद प्रकाश ने कहा कि एक दिन पूर्व वीडियो उनके संज्ञान में आया है सहायक आबकारी आयोग से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
