आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को ₹30,999.93 वापस दिलाए

Uncategorized

आजमगढ़। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों को कुल ₹30,999.93 की धनराशि वापस कराई है।
पहले मामले में जगदीशपुर निवासी नेहा यादव ने 12 अगस्त 2025 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके मित्र का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने IMO कॉल के जरिए खुद को मित्र बताकर PhonePe के माध्यम से उनके इंडियन बैंक खाते से ₹25,000 की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के जरिए धनराशि होल्ड कराई और न्यायालय के आदेश के बाद 7 अगस्त 2026 को पूरी राशि उनके खाते में वापस करा दी।
दूसरे मामले में मस्जिदिया निवासी गुड्डी देवी ने 6 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि किस्त जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने PhonePe के माध्यम से उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से ₹5,999.93 निकाल लिए। पुलिस ने तत्काल धनराशि होल्ड कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और 6 अगस्त 2026 को पूरी राशि उनके खाते में वापस करा दी।
दोनों मामलों में कुल ₹30,999.93 की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने आजमगढ़ पुलिस का आभार जताया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निजामाबाद की साइबर टीम के उपनिरीक्षक दिलीप आनंद, उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय, कांस्टेबल राकेश यादव, संदेश सिंह तथा महिला आरक्षी रेनू देवी ने आवश्यक विधिक कार्रवाई, सतत पैरवी और संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर यह सफलता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *