अपनी पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक ने पुत्री की संदिग्ध मौत पर दी थी तहरीर, हत्या की आशंका, पहले भी मारपीट, दुर्व्यवहार का आरोप

Uncategorized

आजमगढ़: वादी देव प्रकाश राय पुत्र बलबद्र राय निवासी सुरसी थाना सिधारी, द्वारा थाना बरदह पर तहरीरी सूचना दी गयी थी कि उनकी पुत्री की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह से हुई थी। शादी के बाद से ही अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था तथा कई बार मारपीट भी की गई थी। परिवारिक स्तर पर कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद भी अभियुक्त का व्यवहार नहीं बदला। 29.10.2025 को अभियुक्त विनोद राय द्वारा अपनी पत्नी को घर के भीतर बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। धारा 103(1) बी.एन.एस.एस. बनाम विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विनोद राय पुत्र राममिलन राय निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह को अभियुक्त के आवास ग्राम सोहौली से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–

  1. थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
  2. का0 आशुतोष कुमार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
  3. का0 यशपाल गुप्ता, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
  4. का0 राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।05. म0का0 प्रीती पटेल, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *