बाइक सवार बदमाशों ने महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन लूटी, पुलिस सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से जांच में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरदह-मार्टिनगंज मार्ग पर ऊसर गावा पेट्रोल पंप के निकट बेलवाना गांव निवासी कविता राय पत्नी संजीव राय उर्फ गुड्डू वाराणसी से रिश्तेदारी से लौटकर घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक, जिन्होंने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था, दाहिनी ओर से ओवरटेक करते हुए महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपटकर दूबरा बाजार की ओर फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि बदमाश जाते समय जान से मारने की धमकी भी देते हुए भाग निकले। लूटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना डायल-112 और बरदह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *