गाय पकड़ने खेत गए वृद्ध की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम, भोर में खेत में विषैले सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Uncategorized

आजमगढ़। जहानगंज थाना क्षेत्र के भुजही गांव में सोमवार की भोर एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, भुजही गांव निवासी शिवबचन गौंड (65) सोमवार सुबह करीब चार बजे घर से निकले थे। उनकी गाय खूंटे से छूटकर खेत की ओर चली गई थी। गाय को पकड़ने के लिए जब वह खेत पहुंचे, तभी झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया।
सर्पदंश के बाद परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल, आजमगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुदामी देवी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। दोनों पुत्र दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं, जबकि शिवबचन गौंड अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *