₹43 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमीन बैनामा के नाम पर धन लेकर बैठ गया, मांगने पर देने लग धमकी

Uncategorized

आजमगढ़। कन्धरापुर थाना पुलिस ने ₹43 लाख की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये लेने, बैनामा न करने और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर पर थाना कन्धरापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि भूमि का बैनामा कराने के नाम पर ₹43 लाख लेने के बावजूद बैनामा नहीं किया गया और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। विवेचना के दौरान बैंक खातों और अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों की जांच में दिवाकर पुत्र परसन निवासी कम्हेनपुर का नाम प्रकाश में आने पर मुकदमे में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी दिवाकर (59) को उसके गांव कम्हेनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध इसी मुकदमे में कार्रवाई की गई है और मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *