यथार्थ पर आधारित काम सबसे बड़ी चुनौती: धर्मेंद्र यादव सांसद राजेश चंद्र मिश्रा के द्वारा लिखित किताब “आसमान छूने की ज़िद” किताब पर हुई चर्चा

Uncategorized

आजमगढ़ । राजेश चंद मिश्रा की नवीन किताब आसमान छूने की ज़िद पर एक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम आजमगढ़ शहर के एक होटल में रखा गया था जहां आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
किताब पर चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ सदर लोकसभा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा की यथार्थ पर कुछ भी लिखना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि निसंदेह रूप से इस प्रकार की किताबें आज के युवा वर्ग को प्रेरणा देने का काम करेगी और उन्होंने खुद को इस किताब से जोड़ते हुए कहा कि मैं यह प्रयास करूंगा कि मेरे घर के भी सभी बच्चे इस किताब को पढ़ें। पत्रकारों के बीच में उन्होंने पत्रकारिता के दायित्व और समाज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रति भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ लेखन में ही नहीं बल्कि आज इस बात की जरूरत है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी यथार्थ के धरातल पर काम हो।
इसके पूर्व इसके पूर्व किताब के लेखक राजेश चंद्र मिश्र ने भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह झूठ में लिपटी हुई एक सच्ची कहानी है जिसे हर किसी को और खास करके आज के युवा वर्ग को पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं की सब सुख सुविधा मिलने के बाद ही किसी लक्ष्य को पाया जाए। श्री मिश्रा ने डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रयोग पर भी विस्तार से बात किया और कहा कि नई पीढ़ी को समझदारी से इसका प्रयोग करना चाहिए
उसके बाद चर्चा कार्यक्रम की कड़ी में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा ने उपस्थित सभी के सवालों का जवाब देते हुए देते हुए किताब के बारे में उनकी प्रेरणा और लेखन अनुभव को साझा किया। साथ ही ये बताया कि किताब लिखने का ख़याल कहाँ से आया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिस प्रकार इस किताब के बारे में चर्चा है तो यह युवाओं में मार्गदर्शन एवं जोश भरने का काम करेगी और सभी को खासकर युवाओं को इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए हैं लेखक देश के प्रतिष्ठित कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं ।
किताब पर चर्चा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, प्रसिद्ध रंगकर्मी अभिषेक पंडित, ममता पंडित, अशोक वर्मा मऊ से आए एलआईसी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमेश सिंह, श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती रेनू मिश्रा,अशोक वर्मा, खुर्रम आलम नोमानी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव, डीएन यादव, विनोद सिंह, रत्न प्रकाश त्रिपाठी, सचिन श्रीवास्तव,पवन गौतम, मदन मोहन पांडे, पंकज चौबे सीए, राघवेंद्र मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, विवेक सिंह , रविशंकर पांडे, पंचानंद तिवारी,आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
किताब पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की फोटो पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध रंगकर्मी ममता पंडित ने किताब के लेखक का जीवन परिचय सबको पढ़ कर बताया। अशोक यादव ने पत्रकारो का स्वागत करते हुए आजमगढ़ की साहित्यक धरा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया
इस अवसर पर जनपद के ढेर सारे गणमान्य लोगों की प्रमुख रूप से उपस्थिती रही। सबने लेखक को उनके लेखन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *