
आजमगढ़। जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में रानी की सराय पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार 9 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक अमिताभ चंद्र की लिखित तहरीर के आधार पर सैफुल्लाह पुत्र एकलाख अहमद निवासी आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय के खिलाफ जालसाजी और कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पासपोर्ट एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई की। उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ 23 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे आवंक तिराहे से आरोपी सैफुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी सैफुल्लाह की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। वह आवंक, पोस्ट सिरसाल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय कर दिया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 373/2025, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)बी पासपोर्ट एक्ट, थाना रानी की सराय, आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल नितीश कुमार, थाना रानी की सराय।
