प्रेमिका से शादी की जिद पर 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अगर तफरी, स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, प्रेमिका को मौके पर बुलाया

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर से कूदने की धमकी देने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना का वीडियो शनिवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से लगातार बातचीत की और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद पर अड़ा था और इसी वजह से टावर पर चढ़ गया था।
पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इसको लेकर चर्चा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *