
आजमगढ़। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को चकनूरी गांव निवासी सुनरा देवी पत्नी दशरथ ने फूलपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 20 दिसंबर को बिजली का बिल जमा कर घर लौटते समय रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उन्हें बहला-फुसलाकर उनका मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवा लीं और लेकर फरार हो गए। मामले में फूलपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान इस मामले में संजय कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी रुपाईपुर थाना अहरौला, प्रमोद पुत्र स्व. मधुवन कुमार निवासी खान्जहापुर थाना फूलपुर और राजेश पुत्र चंद्रभान निवासी रम्मोपुर थाना दीदारगंज के नाम सामने आए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा 12 सितंबर 2026 को गैंग चार्ट का अनुमोदन किया गया। इसके बाद 22 सितंबर को फूलपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए फूलपुर पुलिस टीम ने बुधवार 23 सितंबर को गैंगस्टर एक्ट में वांछित संजय कुमार (39) पुत्र अमरनाथ निवासी रुपाईपुर माहुल, थाना अहरौला, आजमगढ़ को दुर्वासा मंदिर गेट, ग्राम सदरपुर बरौली के पास से सुबह करीब 10:09 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया।
दर्ज मुकदमे
संजय कुमार के खिलाफ फूलपुर थाने में मु0अ0सं0 589/2025 के तहत धारा 317(2), 318(4) बीएनएस, मु0अ0सं0 598/2025 में धारा 109, 3(5), 352 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 288/2026 में धारा 2(ख)(17)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव और महिला कांस्टेबल सपना तिवारी, थाना फूलपुर शामिल रहे।
