
आजमगढ़। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा और उनके पर्सनल असिस्टेंट संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के करीब 30 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मानवता और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया।
ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा ने आमजन से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करता है।
रक्तदान करने वालों में ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा, पीए संजय कुमार कुशवाहा, एडी हेल्थ के स्टेनो संतोष यादव, चालक पंकज मिश्रा, चालक सुनील पांडेय, गनर सूरज कुमार, गार्ड संजय यादव, गनर दिलीप सिंह, खानसामा बिट्टू कुमार, गनर अजय सिंह, फोटोग्राफर संजय यादव, फोटोग्राफर जयश्री यादव, वीडियोग्राफर संतोष गोड़, राजेश्वर यादव, नवनीत यादव और धनंजय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।
