
आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव थाना पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना देवगांव के टॉपटेन अपराधी विकास यादव की गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 20 लाख रुपये मूल्य की मकान संपत्ति कुर्क की गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट-चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।148.501 वर्गमीटर में बने मकान पर हुई कार्रवाईपुलिस के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के न्यायालय में दायर वाद संख्या 2545/2026 में पारित आदेश के अनुपालन में 19 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई।कुर्क की गई संपत्ति ग्राम रणमों में स्थित मकान है। यह मकान अभियुक्त विकास यादव पुत्र कमला यादव के बाबा लालता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय बहादुर यादव के नाम दर्ज भूमि आराजी संख्या 185, रकबा 0.021 हेक्टेयर पर निर्मित है। मकान का कुल क्षेत्रफल 148.501 वर्गमीटर बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।पुलिस का कहना है कि उक्त मकान का निर्माण अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन से कराया गया था। इसी आधार पर न्यायालय के आदेश के तहत संपत्ति कुर्क की गई।दरवाजों पर लगाए गए ताले, चाबी तहसीलदार को सौंपीकुर्की की कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेष कुमार पाण्डेय, तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार सिंह और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।संयुक्त टीम ने मकान के बाहर स्थित दो दरवाजों और छत पर जाने वाले दरवाजे को ताले लगाकर सील कर दिया। इसके बाद कुर्क किए गए मकान की चाबी तहसीलदार लालगंज को सुपुर्द कर दी गई।हत्या समेत 13 मुकदमे दर्जपुलिस के मुताबिक विकास यादव थाना देवगांव का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2024 तक कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के मामले में धारा 302, हत्या के प्रयास में धारा 307, लूट/चोरी से जुड़े मुकदमे, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।उसके खिलाफ देवगांव, गम्भीरपुर और मेहनगर थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में देवगांव थाने में हत्या से संबंधित मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा कई मामलों में अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास के आरोप भी दर्ज हैं।इनकी रही कार्रवाई में भूमिकाकुर्की की कार्रवाई करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेष कुमार पाण्डेय, तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष देवगांव सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप दूबे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
