कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद गांव में मची अफरा-तफरी, थोड़ी दूर अस्थायी स्नानागार में नहाने गई थी, पड़ोसी की दीवार गिरी

Uncategorized

आजमगढ़/अतरौलिया आशीष कुमार निषाद। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में बृहस्पतिवार दोपहर कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बढ़या गांव निवासी रामरति (71) पत्नी स्वर्गीय सोभीराम बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर से कुछ दूरी पर बने अस्थायी स्नानघर में नहाने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी रामप्यारे के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर रामरति के ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर रामरति को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
रामरति के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके बड़े पुत्र हरिश्चंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। पुत्र हरिनाथ (47), राजनाथ (45) और पुत्री चंद्रबाला (48) विवाहित हैं। बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
घटना का समय स्पष्ट करें
परिजनों का विवरण संक्षिप्त करें
पुलिस कार्रवाई को प्रभावी बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *