
आजमगढ़ बरदह थाना के मुख्य कस्बा निवासी 20 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र स्व राजू की शनिवार देर शाम को मौत हो गई। घर में संदिग्ध हालत में वह घायल हो गया था। पड़ोसियों ने किसी प्रकार बरदह सीएचसी पहुंचाया। वहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि घर के अंदर दोस्तों के साथ था। वहीं बताया कि सीने में चोट लगी है। कैसे लगी है पता नहीं चला। मृतक एक महीने पूर्व मुंबई से घर आया था। मां रीता देवी, दो भाई मुंबई में हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी रही। एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर कोई नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने बाद कारण पता चलेगा।
