आजमगढ़ से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी सिद्धार्थनगर निवासी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अहरौला थाने में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।
इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की टीम ने करीब 21 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम पिपरा दोयम, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर को बरामदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना अहरौला में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा किशोरी के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *