गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता मानिक चंद श्रीवास्तव का निधन

Uncategorized

आजमगढ़। गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज, कोइलसा के पूर्व प्रवक्ता मानिक चंद श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की रात करीब 2 बजे निधन हो गया। उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से शिक्षाजगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
बुधवार को अंबेडकर नगर जनपद के कम्हरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अनूप श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी।
शोकाकुल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *