10 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने लॉकेट, चांदी की पायल, नकदी और मोबाइल किया बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। सरकारी योजना के तहत 10 लाख रुपये दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी करने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पीली धातु का लॉकेट, चांदी की पायल, 700 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी किरन प्रजापति पत्नी राजाराम उर्फ मोनू प्रजापति की शिकायत पर इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 310/2026 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 318(4), 351(3) और 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले में पुलिस ने 11 अक्टूबर की रात 9:35 बजे छत्ता के पूरा ओवरब्रिज के पास आजमगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग से नीरज उर्फ गुड्डी पत्नी रंगीले राम, निवासी कोटा खुर्द, थाना देवगांव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी महिला के पास से पीली धातु का पान के आकार का लॉकेट, चांदी की एक बड़ी जोड़ी पायल, एक छोटी पायल, 700 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *