डीएवी कॉलेज मैदान में पटाखा स्टालों के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, डीएम से जांच की मांग, छोटे दुकानदारों से 13 से 15 हजार रुपये वसूलने का दावा, फायर ब्रिगेड की अनुमति और सुरक्षा इंतजामों पर भी उठाए सवाल

आजमगढ़। शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में 6 से 9 नवंबर तक लगाए गए पटाखों के स्टालों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया नागवंशी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आयोजन में अवैध वसूली, वित्तीय अनियमितता और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने […]

Continue Reading

चित्रगुप्त पूजनोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री दारा सिंह चौहान ने की शिरकत, मंदिर विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के प्रयासों की अतिथियों ने की सराहना; सर्वसमाज की सहभागिता से दिया एकता का संदेश

आजमगढ़। भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं भाजपा प्रदेश समन्वयक प्रकोष्ठ एवं विभाग ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय तथा विधान परिषद सदस्य […]

Continue Reading

नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य अखिलेश यादव गिरफ्तार, कक्षा अध्यापक पहले ही जा चुका है जेल, फीस और अन्य बातों को लेकर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप, सिधारी पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी हिरासत में लिया

आजमगढ़। फीस और अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित रूप से अपमानित किए जाने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में सिधारी पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार को 8 […]

Continue Reading

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में, दो पक्षों के बीच गोली चलने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर की गई थी फायरिंग; छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा […]

Continue Reading

SUV और स्कॉर्पियो में डीजल फुल कराकर भागने के मामले में मऊ का युवक गिरफ्तार, 3465 रुपये का डीजल बरामद, बाईपास के पास पुलिस ने पकड़ा, वाहन में ईंधन चोरी की दर्ज हुई थी शिकायत

आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3,465 रुपये कीमत का चोरी का डीजल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राय निवासी रेवड़ी डीह, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को […]

Continue Reading

नौकरी का झांसा देकर युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का एक और सदस्य बिहार से गिरफ्तार, रेलवे और बस स्टेशनों पर अकेली युवतियों को बनाते थे निशाना, बिहार ले जाकर अनैतिक व्यापार में धकेलने का आरोप; दर्जनों युवतियों को बेचने की बात आई सामने

आजमगढ़। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को बिहार ले जाकर अनैतिक व्यापार में धकेलने वाले गिरोह के खिलाफ अहरौला पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने गिरोह के सदस्य गफ्फार मिया (42) को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस इससे पहले गिरोह के दो सदस्यों […]

Continue Reading

जरूरतमंदों की मदद के लिए गुड्डू जमाली ने बढ़ाया हाथ, 21 ठेला और 18 ट्राइसाईकल का किया वितरण, 85 लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख से लेकर 10 हजार तक के चेक भी सौंपे, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी और इलाज के लिए दी गई मदद

आजमगढ़। समाज के जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं मुबारकपुर के पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक बार फिर सहायता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को उपयोगी सामग्री और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। बाजबहादुर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम […]

Continue Reading

प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, नवजात का चल रहा उपचार, सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल बंद; पुलिस मामले की जांच में जुटी

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय।आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाई स्थित शारदा हॉस्पिटल में सोमवार की रात प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं […]

Continue Reading

डीएवी कॉलेज पटाखा बाजार में मारपीट के मामले में पांच लोग हिरासत में, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, पटाखा खरीदने को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों के बीच हुआ था विवाद, गाली-गलौज के बाद जमकर हुई थी मारपीट

आजमगढ़। शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में लगाए गए पटाखा बाजार में खरीदारी को लेकर हुए मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के […]

Continue Reading

मार्ग के मोड़ के समीप अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिलरियागंज-भीमबर मार्ग पर कांखभार गांव के पिपराहा मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह […]

Continue Reading