आजमगढ़ में नौ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी, एलवल चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी लाइन हाज़िर

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में नौ पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। तबादले के बाद कई पुलिसकर्मियों को थानों और पुलिस चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक श्री रामरतन यादव को पुलिस लाइन […]

Continue Reading

आजमगढ़ में रात के रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में SSP इलेवन का जलवा, महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रन से हराया

आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शनिवार रात एसएसपी इलेवन और महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज के बीच टी-20 नाइट मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएसपी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।मैच का शुभारंभ मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक और पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ […]

Continue Reading

घाघरा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, एक किलोमीटर दूर मिला शव, सुबह बाढ़ के पानी के पास जाने पर पैर फिसलने से धारा में समा गए, काफी देर बाद शुरू हो सका बचाने का प्रयास

आजमगढ़/बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर ढाला के पास शनिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए सरयू नदी किनारे गए वृद्ध की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर […]

Continue Reading

सड़क किनारे मरणासन्न मिले मजदूर की अस्पताल में मौत मामले में हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का मंडलीय अस्पताल में हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

आजमगढ़/बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साजूपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय मजदूर दिलीप कुमार की शुक्रवार शाम मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। दोपहर में उन्होंने फोन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। बाद में नत्थूपुर गांव […]

Continue Reading

मिलावट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 250 किलो मिठाई जब्त कर नष्ट कराई

आजमगढ़। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं रामपुर मुसेपुर स्थित मिठाई निर्माण इकाई में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार की जा रही 250 […]

Continue Reading

स्मार्ट क्लास में डीएम ने बच्चों को पढ़ाया कंप्यूटर का पाठ, जर्जर भवन पर दिए कार्रवाई के निर्देश, उपस्थिति पंजिका किया चेक, 7 सहायक अध्यापक, कर्मचारी अवकाश पर

आजमगढ़। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सिकरौरा में शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण कर शिक्षा और विद्यालयी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीएम ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे मध्यान्ह भोजन, पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा को लेकर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास में शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को […]

Continue Reading

चोरी करते पकड़ी गई तो पड़ोस की युवती ने घर में अकेली महिला की गला रेतकर कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, तीसरे दिन ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 22 वर्षीय युवती बबिता गोंड पुत्री जय प्रकाश गोंड, निवासी ग्राम बरदह, थाना बरदह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला चोरी की नीयत से घर में घुसी थी। मृतका ने […]

Continue Reading

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर उप निरीक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर में तैनात उप निरीक्षक संजय सिंह को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने यह कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक संजय सिंह पर […]

Continue Reading

चोरी-नकबजनी करने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत दो पर मुकदमा

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं में सक्रिय गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर शाकिब उर्फ रियाजू और उसके साथी लालमन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संगठित गैंग बनाकर चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते […]

Continue Reading

चेन स्नेचिंग और पुलिस पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

आजमगढ़। कंधरापुर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी और पुलिस टीम पर फायरिंग जैसे मामलों में वांछित चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 21 अगस्त को रात 11:55 बजे मड़या स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद, निवासी मड़या, […]

Continue Reading