युवक-युवती से अभद्रता के वायरल वीडियो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घूमने का विरोध करते हुए की गई थी अभद्रता, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में युवक-युवती के साथ अभद्रता करने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सादाब (22) पुत्र जमशेद निवासी खैराबाद, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ, हाल निवासी इस्लामपुरा, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। वीडियो में दिखाई दे […]

Continue Reading

दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के मामले में 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा, मामले की विवेचना जारी

आजमगढ़। मेंहनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील (करीब 60 वर्ष) पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी हट्ठी मदारी, थाना कोतवाली, जनपद मऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार 14 अक्टूबर को मेंहनगर कस्बे से […]

Continue Reading

फर्जी फर्म और जीएसटी बिलों के जरिए 5.12 करोड़ की राजस्व क्षति का आरोप, सीतापुर जिले का युवक गिरफ्तार, वीआर ट्रेडर्स के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का मामला, सिधारी पुलिस ने भेजा न्यायालय

आजमगढ़। फर्जी फर्म पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी जीएसटी इनवॉइस बिलों के माध्यम से करीब 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में सिधारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास राठौर (21) पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम जियापुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई […]

Continue Reading

आजमगढ़ को मिला नया सीडीओ, आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण की हुई तैनाती, सात आईएएस अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी।शासन की […]

Continue Reading

स्कूल जाते समय ट्रेलर के पहिए के नीचे आई छात्रा, मौके पर मौत; चचेरा भाई गंभीर घायल, चालक फरार, ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में लिया

आजमगढ़। मुबारकपुर नगर के कटरा मोहल्ले में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले […]

Continue Reading

पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत से मचा कोहराम

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पेड़रा गंगापुर गांव में मंगलवार तड़के पंखे का प्लग बिजली के स्विच में लगाते समय करंट की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, युवक मंगलवार की सुबह करीब […]

Continue Reading

फर्जी हिब्बानामा बनाकर जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप, 66 वर्षीय मोतीन अहमद गिरफ्तार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 66 वर्षीय आरोपी मोतीन अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, निजामाबाद […]

Continue Reading

10 दिन से लापता 14 वर्षीय तबरेज, पिता ने तहसीलदार से लगाई गुहार, CCTV में तीन अन्य बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर जाता दिखा किशोर, आगे के कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी 14 वर्षीय तबरेज अहमद बीते 3 अक्टूबर से लापता है। वह निजामाबाद स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। बेटे की तलाश में परेशान पिता ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार उमेश कुमार सिंह से गुहार लगाई और प्रशासन […]

Continue Reading

युवती का वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी की जमानत खारिज, आजमगढ़ पुलिस के पीआरओ को हिरासत में रखने का आदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती, सरकारी अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर जताई नाराजगी; डीजीपी को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के लिए निर्देश जारी करने को कहा

आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती का वीडियो वायरल किए जाने के मामले में आरोपी सचिन यादव की जमानत अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान मंगलवार को आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और पुलिस जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजेश कुमार सिंह हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। न्यायमूर्ति […]

Continue Reading

आजमगढ़-सठियांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी

आजमगढ़ पटवध से बबलू रायआजमगढ़। आजमगढ़ और सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच रविवार, 11 अक्टूबर को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव […]

Continue Reading