आजमगढ़-सठियांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी जीआरपी

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय
आजमगढ़। आजमगढ़ और सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच रविवार, 11 अक्टूबर को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रेलवे पोल संख्या 42/16 के पास हुई। मृतक ने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। घटना के बाद जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बताए गए हुलिये के आधार पर मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो जीआरपी को सूचित करे। इससे मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *