श्याम भजनों से गूंजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय, देर रात तक झूमे श्रद्धालु, श्री श्याम अमृत महोत्सव में सजा बाबा का भव्य दरबार, आदर्श दधीच के भजनों पर भाव-विभोर हुए श्याम प्रेमी

आजमगढ़। नगर स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय का प्रांगण रविवार की रात श्याम भजनों और जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। श्री कृष्ण जी श्याम भक्त मंडल, आजमगढ़ की ओर से श्री श्याम अमृत महोत्सव एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसके दर्शन के […]

Continue Reading

नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, सुबह मिला शव

आजमगढ़, बलरामपुर/पटवध से बबलू राय। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कंहेनपुर गांव के पास सोमवार सुबह नदी में एक युवक का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देवखरी गांव निवासी झारखंडेय उपाध्याय (36) के रूप में हुई। बताया गया कि वह रविवार को नदी में नहाने गया था और इसी दौरान डूब […]

Continue Reading

हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, चार थाना क्षेत्रों में हुई डीजल चोरी की घटनाओं का खुलासा, पिकअप, फर्जी नंबर प्लेट, 50 लीटर डीजल व 14 जरीकेन बरामद

आजमगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और ट्रेलरों की टंकियों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का गंभीरपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से पिकअप वाहन, कूटरचित नंबर प्लेट, डीजल निकालने के उपकरण, 50 लीटर डीजल, 14 खाली जरीकेन और 9500 रुपये […]

Continue Reading

फर्जी दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला: मुंबई से इबराक खान गिरफ्तार, रिवाल्वर व 33 कारतूस बरामद, 16 साल पहले मुंबई निवासी का आजमगढ़ के गांव का पता दिखा बना था लाइसेंस

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पते पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर शस्त्र लाइसेंस और अन्य सरकारी लाभ दिलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। निजामाबाद पुलिस ने मामले में वांछित 42 वर्षीय इबराक खान को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी 32 बोर की रिवाल्वर, […]

Continue Reading

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, पेट्रोल पंप के पास हादसा, एक वर्ष की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे […]

Continue Reading

घर में घुसे युवक ने महिला पर हंसिया से किया हमला, पीछा करते समय चचिया ससुर की मौत, हमलावर अज्ञात युवक मौके से फरार, मृतक को धक्का देकर गिराने का आरोप

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक घर में घुसे अज्ञात युवक ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर घर के बाहर मौजूद उसके चचेरे ससुर युवक को पकड़ने के लिए दौड़े। युवक के भागने पर पीछा करते समय वह कुछ दूरी पर जमीन […]

Continue Reading

रक्तदान कर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने मनाया स्थापना दिवस, सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों पर रशादी ने उठाए सवाल

आजमगढ़। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने रविवार को अपना स्थापना दिवस जनसेवा और जनसंघर्ष को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर रशाद नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने किया।मौलाना […]

Continue Reading

भाजपा कार्यालय में बवाल, नेताओं के गुट आपस में भिड़े, घंटों तक मचा रहा हंगामा, वीडियो वायरल

आजमगढ़। जजी मैदान के पीछे स्थित भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में रविवार को दिन में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंचने की […]

Continue Reading

मंदिरों से पीतल के घंटे चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, मिर्जापुर के छह गिरफ्तार, पौहारी बाबा मंदिर में दो बार चोरी कर 20 घंटे ले गए थे बदमाश, गाजीपुर के मंदिर में चोरी की वारदात भी कबूली; एक लाख रुपये नकद और दो वाहन बरामद

आजमगढ़। मेहनगर और तरवां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर पौहारी बाबा मंदिर से चोरी किए गए 20 पीतल के घंटे, चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त […]

Continue Reading

जेल में सजा काट रहे माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी की 28.90 लाख की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

आजमगढ़। प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत सुनील कुमार सिंह की करीब 28.90 लाख रुपये बाजार मूल्य की दो संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। कुर्क […]

Continue Reading