महानवमी पर चौक के आसपास लगा भीषण जाम, तिराहे पर फंसी एंबुलेंस; असहाय नजर आई पुलिस

आजमगढ़। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को शहर के मुख्य चौक और आसपास के इलाकों में भारी भीड़भाड़ देखने को मिली। इस दौरान मुख्य चौक से पुरानी कोतवाली मार्ग पर दलालघाट रोड तिराहे के पास भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी […]

Continue Reading

नगर में पूजा पंडालों और व्यस्त सड़कों पर CO के नेतृत्व में गश्त, बंगाल त्रासदी के सक्रियता बढ़ी, मनचलों पर लगाम लगाने को भी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती

आजमगढ़। दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी और शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर में पैदल गश्त कर दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने […]

Continue Reading

दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश, पंडालों में बालू-पानी रखने की अपील, बिजली की सजावट में सावधानी बरतने को कहा

मेहनगर (आजमगढ़)। दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल और मेहनगर थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने सोमवार को दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा समितियों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी आस्था […]

Continue Reading

अंतर्जनपदीय गोवध गिरोह के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एक पर 36 तो दूसरे पर 11 मुकदमे, सलमान पर 25 हजार और सज्जाद पर था 50 हजार रुपये का इनाम, कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर अपराधों के मुकदमे

आजमगढ़। फूलपुर थाना पुलिस और विशेष अपराध नियंत्रण टीम ने सोमवार को अंतर्जनपदीय गोवध गिरोह के दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों में अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासी सलमान पुत्र फिरोज और सज्जाद पुत्र अजीज शामिल हैं। सलमान पर 25 हजार […]

Continue Reading

14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह सहजेरपुर पुलिया के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को […]

Continue Reading

विदेश में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी, पीड़ित को वापस मिले 10 हजार रुपये

आजमगढ़। साइबर ठगी के एक मामले में फूलपुर थाना क्षेत्र की साइबर हेल्पडेस्क ने पीड़ित को 10 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। जालसाज ने पीड़ित को उसके भाई के विदेश में फंसे होने की बात बताकर एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी की थी। साइबर हेल्पडेस्क की पहल पर बैंक […]

Continue Reading

शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी; वांछित आरोपी गिरफ्तार, तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ था मुकदमा, बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुहम्मद हलीम उर्फ समीर (28) पुत्र महबूब अली निवासी सिसवनिया (भरवलिया), थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज के रूप में हुई […]

Continue Reading

रास्ता पूछने के विवाद में गर्दन पर चाकू से किया वार, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मार्ग के तिराहे से पकड़ा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव के तिराहे के पास रास्ता पूछने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पुलिस के […]

Continue Reading

दो मुकदमों में वांछित वसीम और तालीब के घर चस्पा हुआ उद्घोषणा नोटिस, पुलिस ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत न्यायालय की प्रक्रिया का कराया अनुपालन, संबंधित मोहल्लों में कराई गई मुनादी

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय से जारी उद्घोषणा प्रक्रिया का अनुपालन कराया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के निवास स्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कराए। साथ ही संबंधित मोहल्लों में मुनादी भी कराई गई। पुलिस के अनुसार, सिधारी थाने में […]

Continue Reading

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, काम की तलाश में पत्नी-बच्चों को लेकर गया था दूसरे जिले, हादसे में बुझ गया परिवार का इकलौता सहारा; पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी एक मजदूर की सोमवार सुबह जौनपुर जिले के सरायख्वाजा बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 32 वर्षीय श्रवण मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय अच्छे लाल मद्धेशिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर मिलते ही […]

Continue Reading