डीएवी मैदान में आतिशबाजी खरीदने को लेकर बवाल, ग्राहकों और दुकानदारों में जमकर मारपीट; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, दीवाली की आधी रात बेल्ट, कुर्सी और स्टॉल से एक-दूसरे पर किया हमला, काफी देर तक मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर होती रही मारपीट; वायरल वीडियो में दिखी अराजकता

आजमगढ़। दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज मैदान में प्रशासन की ओर से आतिशबाजी की दुकानों और स्टॉलों की व्यवस्था कराई गई थी। लेकिन दीपावली की रात इसी मैदान में आतिशबाजी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में और फिर […]

Continue Reading

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 15 वर्षीय किशोर की मौत, तीन गंभीर घायल, आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिता की मौत के बाद परिवार का सहारा बना किशोर भी चला गया; घर में मचा कोहराम

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना केशवपुर गांव के समीप शारदा सहायक खंड-32 नहर के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर […]

Continue Reading

दीपावली पर पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; युवती समेत कई घायल, किशोरी के सिर में गंभीर चोट, बार-बार बेहोश होने पर सदर अस्पताल रेफर; एक अन्य किशोर के हाथ में फ्रैक्चर

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरिश्चन्द्रपुर गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। […]

Continue Reading

ओडिशा से लौटा परिवार तो घर का हाल देख उड़े होश, बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, कई कमरों के दरवाजे और अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने उड़ाई दो सोने की चेन, चोरी की रकम को लेकर तहरीर और बयान में अंतर

जानकारी के अनुसार, जमीन रसूलपुर गांव निवासी अनुराग चौहान पुत्र राम अवध चौहान अगस्त महीने में मकान बंद कर परिवार के साथ ओडिशा चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मुख्य दरवाजे और कई कमरों के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरों […]

Continue Reading

नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल, गांव के पास रविवार रात हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे; मृतक की चार बेटियां और एक बेटा

आजमगढ़। गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में रविवार रात करीब 9:30 बजे नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर […]

Continue Reading

फीस और अन्य बातों को लेकर छात्रा को अपमानित करने का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार, परिजनों ने प्रधानाचार्य और शिक्षक पर लगाया था आरोप

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ स्थित मां जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज में 14 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव और कक्षा अध्यापक […]

Continue Reading

पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय पशु चोर घायल, गिरफ्तार; चार पशु और पिकअप बरामद, सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह में पशु चोरी की घटनाओं में था शामिल, सात जिलों में दर्ज हैं 22 मुकदमे, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में लगी गोली, एक साथी फरार

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर पशु चोर दिलशाद उर्फ दिलशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से चोरी की तीन भैंस, एक बकरी, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी […]

Continue Reading

महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, राम दरबार की सजीव झांकी और ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोलियों ने मोहा मन

आजमगढ़। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान राम दरबार की सजीव झांकी, आकर्षक रंगोली, दीप सज्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे विद्यालय परिसर में दीपावली के उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक छटा देखने […]

Continue Reading

भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और वाहनों की जमकर हुई खरीदारी

आजमगढ़। धन त्रयोदशी यानी धनतेरस के साथ शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हो गया। पर्व के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और […]

Continue Reading

ओवरटेक के प्रयास में कार ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, सात घायल, भीषण सड़क हादसे में टेंपो के उड़े परखच्चे, दो की मौके पर मौत, तीसरी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम; तीन अन्य की हालत गंभीर

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक […]

Continue Reading