श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापित प्रतिमा के विसर्जन के दौरान आजमगढ़ शहर में तमसा नदी में डूबा युवक, रविवार को अगले दिन मिला शव

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहटी घाट पर शनिवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का शव आग दिन रविवार को मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई में जुट […]

Continue Reading

29 नवंबर को आजमगढ़ में जुटेगी एक लाख की भीड़, पूर्वांचल की सियासत में आएगा भूचाल: ओमप्रकाश राजभर, सपा की राजनीति में लूटपाट, कमीशनखोरी की संस्कृति

अतरौलिया। प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने दावा किया कि आगामी 29 नवंबर […]

Continue Reading

72 घंटे बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों में अंधेरा; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अतरौलिया (आशीष कुमार निषाद)। क्षेत्र के लोहरा डंडवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर फुंके 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को […]

Continue Reading

वाहन खड़ा करने के विवाद में दो महिलाओं से मारपीट और अभद्रता का आरोप, सुभासपा नेता समेत चार पर तहरीर

अतरौलिया (आशीष कुमार निषाद)। देवीगंज बाजार (लोहरा) में दरवाजे के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार रात मारपीट तक पहुंच गया। दो महिलाओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता, कपड़े फाड़ने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का […]

Continue Reading

15 मुकदमों में आरोपी शातिर गौ-तस्कर तमंचे के साथ गिरफ्तार, आजमगढ़ समेत चार जिलों में दर्ज हैं केस

आजमगढ़। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा और प्रतापगढ़ में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में […]

Continue Reading

नाली में पानी बहाने के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, 48 घंटे में तीन नामजद गिरफ्तार

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस […]

Continue Reading

मछली पालन के तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के बखरिया ग्राम पंचायत में रविवार को मछली पालन के तालाब से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कराने की […]

Continue Reading

पार्टी के अपने ही बूथ अध्यक्ष की ‘पसंद’ लगी नागवार! सर्वे में वर्तमान विधायक की जगह दूसरे सपा नेता को टिकट मिलने की पहली पसंद बताने पर मारपीट का आरोप

आजमगढ़। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की सियासत में इन दिनों समाजवादी पार्टी से जुड़े एक कथित मारपीट के मामले ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि आरोप लगाने वाला कोई विपक्षी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है। बूथ अध्यक्ष राहुल यादव ने […]

Continue Reading

हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजन, SP ग्रामीण के समझाने पर 20 घंटे बाद हुआ हरिओम का अंतिम संस्कार, गांव में जमीन विवाद के बाद हत्या से अभी भी तनाव, पुलिस फोर्स है तैनात

आजमगढ़/ पवई। चकिया बखरिया गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन/नाली विवाद को लेकर हरिओम पांडे की हत्या के बाद परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपितों की तत्काल […]

Continue Reading

नगर पालिका की जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी, खराब स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठा

आजमगढ़। आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता अजय सिंह, मोनू विश्वकर्मा आदि ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को पत्रक सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी, खराब स्ट्रीट लाइट, […]

Continue Reading