चार लाख रुपये और दो सोने की चेन की लूट की निकली झूठी सूचना, पुलिस ने मिथिलेश गौतम पर दर्ज किया मुकदमा

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में फायरिंग कर चार लाख रुपये नकद और दो सोने की चेन लूटने की सूचना जांच में असत्य पाए जाने के बाद पुलिस ने सूचना देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 21 […]

Continue Reading

आजमगढ़ में 74.34 फीसदी शिक्षक मतदाताओं ने किया मतदान, सुरक्षा बंदोबस्त संग मतपेटिकाओं के साथ गोरखपुर रवाना, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में 8592 मतदाताओं में से 6387 ने डाले वोट, डीएम की मौजूदगी में जमा कराई गईं सीलबंद मतपेटिकाएं

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में आजमगढ़ जिले के शिक्षक मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार को संपन्न मतदान में कुल 74.34 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिले में पंजीकृत 8592 शिक्षक मतदाताओं में से 6387 ने मतदान किया। इनमें 4682 पुरुष और 1705 महिला मतदाता शामिल […]

Continue Reading

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। लाटघाट चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात यूनियन बैंक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना […]

Continue Reading

आजमगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, सिद्धार्थ बने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), राजीव कुमार शुक्ला होंगे एडीएम वित्त राजस्व, प्रदेश में 14 पीसीएस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के क्रम में आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात संजय चावला का तबादला हुआ है। कुछ माह पूर्व ही आए थे। जारी सूची के अनुसार, संजय चावला अब तक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ के पद पर तैनात थे और उन्हें झांसी में इसी पद […]

Continue Reading

शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद, सफेद रंग की किआ सेल्टोस से मिले वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और प्रचार पर्चे, सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और अन्य दस्तावेज बरामद किए […]

Continue Reading

छत से गिरकर 18 माह की मासूम की मौत, ननिहाल में मचा कोहराम

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव के नोनरा पुरा में बुधवार देर शाम रिहायशी मकान की छत से गिरकर 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से ननिहाल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी विकास कुमार की 18 माह की पुत्री दिशु बुधवार […]

Continue Reading

पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, माता-पिता का इकलौता बेटा था करन

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के नरोत्तम ब्रह्म स्थान स्थित पोखरे में गुरुवार को नहाते समय डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीयनपुर थाना क्षेत्र के मदुवापार गांव निवासी करन पासवान पुत्र सूर्यभान पासवान के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, […]

Continue Reading

जमीन के विवाद में दो पक्षों में थी मारपीट, नौ गिरफ्तार, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुआ था हमला, छह हथियार बरामद, 2 दिन पूर्व भंडारे के दौरान हुई थी मारपीट संग तोड़फोड़, 11 थे घायल

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पारिवारिक जमीन के विवाद और मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ पुरुषों और एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार डंडे और दो लोहे की रॉड बरामद की […]

Continue Reading

नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल सीज, एक दिन पूर्व हुआ था हंगामा, बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, एनआईसीयू में भी मिली खामियां; संचालक और स्टाफ मौके से फरार

आजमगढ़। लालगंज स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत और इलाज में लापरवाही के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। इसके अलावा अस्पताल के एनआईसीयू में निर्धारित मानकों की अनदेखी, संचालक और स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता से […]

Continue Reading

एक ही क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन निजी अस्पताल सील, दो अस्पतालों में मरीजों के इलाज की व्यवस्था मिली, एक अस्पताल निरीक्षण के दौरान मिला बंद

आजमगढ़। जिले में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बिलरियागंज क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान तीन निजी चिकित्सकीय प्रतिष्ठान अपंजीकृत पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा के […]

Continue Reading