

आजमगढ़: 06 दिसंबर 2025 को राघव पाण्डेय पुत्र सत्यभूषण पाण्डेय, निवासी ग्राम मार्रा कर्मनाथपट्टी थाना रौनापार द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि उनके पुत्र रजनीश पाण्डेय (उम्र लगभग 45 वर्ष) का पिछले लगभग 20 वर्षों से नगीना सिंह, इन्द्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह, उग्रसेन सिंह निवासीगण पुरूषोत्तमपुर बनकट थाना मुबारकपुर तथा आजम पुत्र अलीम निवासी दाऊदपुर बाघखालीस थाना जीयनपुर से 03 बीघा भूमि को लेकर गंभीर विवाद व मुकदमेबाजी चल रही थी। रजनीश पाण्डेय को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
06 दिसंबर को रजनीश पाण्डेय गाँव से अपनी पत्नी के पास आज़मगढ़ लौट रहे थे, तभी लगभग 06:30 बजे सिकरौड़ा पुलिया पर घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने रोककर हमला किया। ललकार के बाद नगीना सिंह ने तमंचे से फायर किया, गोली सीने में लगने से रजनीश पाण्डेय की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। धारा 103(1), 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली में पंजीकृत हुआ। शिवालिक मेडिकल कॉलेज, सिक्स लेन, थाना कोतवाली के पास से गिरफ्तार किया गया। अपराध का तरीका (Modus Operandi)
भूमि विवाद व लगातार मुकदमों के चलते अभियुक्त रंजिश में थे।
सभी अभियुक्तों ने रजनीश पाण्डेय को समाप्त करने हेतु पूर्व–नियोजित षड्यंत्र बनाया। दिनांक 06.12.2025 को शाम 06 बजे के आसपास अभियुक्तगण सिकरौड़ा पुलिया पर पहले से छिपकर खड़े रहे।
रजनीश पाण्डेय के पहुँचते ही पुत्रों — इन्द्रसेन, भीमसेन व उग्रसेन — ने ललकारा। इसके बाद नगीना उर्फ रामनगीना सिंह ने 315 बोर तमंचे से सीने पर गोली मारी। सभी अभियुक्त खेतों के रास्ते से फरार हो गए। पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने भूमि-विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण स्वीकार किया। नगीना उर्फ रामनगीना सिंह पुत्र भगवती सिंह — उम्र 59 वर्ष, इन्द्रसेन उर्फ संतोष सिंह पुत्र रामनगीना सिंह — उम्र 41 वर्ष, भीमसेन उर्फ गुलगुल सिंह पुत्र रामनगीना सिंह उम्र 38 वर्ष और उग्रसेन उर्फ लाडो सिंह पुत्र रामनगीना सिंह उम्र 32 वर्ष गिरफ्तार किए गए।
