

आजमगढ़: थाना अहरौला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुआ। अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया। 14 दिसंबर को तड़के 01:18 बजे थाना अहरौला पुलिस की रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम पश्चिम पट्टी महलिया के पास एक वांछित अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल गिरफ्तार अभी की पहचान शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव पुत्र दाताराम यादव उर्फ मिट्ठू यादव, निवासी कोर्राघाटमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में की गई है। दिनांक 01.11.2025 को वादी डॉ0 बीरेन्द्र कुमार प्रजापति पुत्र स्व0 श्री नेवाज प्रजापति, निवासी ग्राम समसल्लीपुर (माहुल बाजार में नवनीत क्लीनिक), थाना अहरौला पर अभियुक्तों द्वारा कनपटी पर असलहा लगाकर ₹2,00,000/- रंगदारी मांगने एवं विरोध करने पर सिर पर असलहे की मुठिया से वार करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 398/2025 धारा 308(5)/115(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ। अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था।थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव अपने साथी अंगद यादव के साथ मोटरसाइकिल से गहजी पश्चिम पट्टी होते हुए दुर्वासा की ओर जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा महलिया के पास घेराबंदी की गई। मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस को देखते ही असलहा लहराते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया तथा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा अभियुक्त अंगद यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वादी द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के कारण वह फरार चल रहा था तथा पकड़े जाने के भय से उसने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया।
बरामदगी का विवरण-
- एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर
- दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
- एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर
- ₹540/- नकद (जामा तलाशी से)
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 435/25 धारा 109(1) बीएनएस, धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 150/22 धारा 386 भादविथाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- मु0अ0सं0 175/20 धारा 392/411 भादविथाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- मु0अ0सं0 20/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्टथाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- मु0अ0सं0 27/23 धारा 506 भादविथाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- मु0अ0सं0 398/25 धारा 308(5)/115(2) बीएनएस
- मु0अ0सं0 435/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्टथाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
फरार अभियुक्त-
- अंगद यादव, पिता का नाम : जयप्रकाश यादव, निवासी : ग्राम कोर्राघाटमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़। (गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 नितेश कुमार चौबे - उ0नि0 विश्राम गुप्ता थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- हे0का0 अजय कुमार पाण्डेय थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- हे0का0 विमलेश तिवारी थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- हे0का0 सर्वेश यादव थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- का0 आदर्श शाह थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- का0 प्रमोद कुमार थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
- का0 पुष्पेन्द्र सिंह
थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़। - का0 विनोद यादव थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।
