

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में ख़ुटौली गांव के पास सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर से घायल हो गए। वाहन घटना के बाद फरार होने में कामयाब हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी फूलपुर पहुंचाया गया। जहां पर प्रिंस पुत्र जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शशीकांत पुत्र रामचन्दर को रेफर कर दिया गया। उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों ही फूलपुर के बिरादर गांव के निवासी थे। दोनों क्षेत्र के नियाउज गांव से काम कर एक साथ अपने गांव लौट रहे थे। मामले में पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजी। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
