जान से मारने की नीयत से युवक पर चलाई गई थी गोली, युवक को न लगकर पालतू कुत्ते को लगने में वांछित गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त असलहा व कारतूस बरामद

Uncategorized

आजमगढ़: बता दें कि 2 फरवरी को रात्रि लगभग 8 बजे ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला क्षेत्र में कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से अभियुक्तगण की कहासुनी हो गई। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना अहरौला पर धारा 109(1)/351(3)/325 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उ0नि0 विश्राम गुप्ता पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को करनपुर–इशहाकपुर पुलिया से कुछ दूरी पहले गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त ने बताया कि कुत्तों के विवाद को लेकर वादी पक्ष के पुत्र रिषू शुक्ला से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान अभियुक्त व उसके साथी विवेक चौबे द्वारा अवैध असलहे से फायर किया गया, जिसमें गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को लग गई। मौके पर लोगों के आने पर दोनों अभियुक्त फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक चौबे, पिता का नाम – जनमेजय चौबे निवास – ग्राम बस्ती भुजवल, थाना अहरौला, उम्र लगभग 32 वर्ष है। पहले भी हत्या जैसी धाराओं में मुकदमा चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *