


आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह बाजार में रविवार की शाम को फायरिंग से सनसनी मच गई। एक दबंग युवक ने सब्जी व किराना विक्रेता पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। इलाके में दहशत का माहौल हो गया। बेलनाडीह निवासी सोनू मद्धेशिया की बेलनाडीह मोड़ पर सब्जी व किराना की दुकान है। आरोप है कि स्थानीय निवासी राणा सिंह ने दुकान को लक्ष्य कर फायर कर दिया। फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही सिधारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
