गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर किराना कारोबारी की मौत

Uncategorized

आजमगढ़: बुधवार सुबह मुबारकपुर सठियांव मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रैक्टर साइकिल सवार को अपनी चपेट में लिया। साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान स्थानीय क्षेत्र के आदमपुर निवासी रामबचन चौहान 64 वर्ष के रूप में हुई। ट्रैक्टर समेत चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। वहीं मंगलवार रात में कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदूरी में कार की टक्कर में बाइक सवार अतरौलिया बाजार निवासी किराना कारोबारी 35 वर्षीय गुड्डू सोनी की मौत हो गई। शहर से लौट रहा था। नगर पंचायत क्षेत्र के युवक की मंगलवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी मंदुरी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत निवासी गुड्डू सोनी (35) पुत्र अशर्फी सोनी मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मोटरसाइकिल से आजमगढ़ से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंदुरी के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक कार को वही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई संतराम सोनी ने कंधरापुर थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुड्डू सोनी अतरौलिया बाजार में श्रृंगार की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार की आजीविका का सहारा छिन गया है। वह अपने पीछे 10 वर्षीय बेटा यश और पांच वर्षीय बेटी तनु को छोड़ गए हैं। बच्चों और पत्नी अर्चना की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। नगर पंचायत क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *