



आजमगढ़ जनपद में एक बार फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। मऊ से सुल्तानपुर वापस लौट रहे बारातियों की कार शनिवार को तड़के खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय रजत मिश्रा की मौत हो गई। सूचना के बाद यूपीडा की एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना अहरौला थाना के निजामपुर के पास हुई है।
