






आजमगढ़: राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में शनिवार की रात छह स्टाफ नर्सो के आवास से लाइसेंसी रिवाल्वर सहित लाखो की चोरी हो गई। इसके साथ ही डॉक्टर सहित दो आवास में चोरी का प्रयास किया गया। सभी नर्से अवकाश पर घर गई थी। रविवार की सुबह जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। सीओ सदर आस्था जायसवाल मौके पर जांच की। परिसर के टाइप—3 स्थित पांच स्टाफ नर्सों सीमा सिंह पत्नी जनार्दन सिंह, सुमन सिंह पत्नी अश्वनी सिंह, रजावती यादव, मधु भारती, हेमलता पांडेय इसके साथ ही टाइप— वन के डी ब्लाक में रहने वाली स्टाफ नर्स अनुपमा अवकास पर घर गई थी। शनिवार की रात नाकबपोस चोर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के आवास में पहुंच गए। दरवाजे की कुंडी तोड़ कर अंदर घुस गए। सुमन सिंह के आवास में भी चोरो के हाथ लाखो के जेवर लगे। शादी के जेवर थे। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले में टीमों का गठन कर दिया गया है सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
