गाली गलौज के बाद आजमगढ़ में दबंग ने की महिला की पिटाई,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के साथ-साथ छेड़खानी का भी आरोप लगा है। इस मामले में घायल महिला को इलाज के लिए लालगंज के 100 सैया संयुक्त अस्पताल में भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है। वही मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में देवगांव कोतवाली चिरकिहिट गांव की निवासिनी मीरा देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि हमारे पड़ोसी पप्पू , सोनू , मुकेश व राकेश पुत्रगण रिबई ने पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की सुबह मेरी सांस धनदेई की लाठी डण्डो से जमकर पिटाई करने लगे। जब मै सास को छुडाने गयी तो हमारे साथ छेडखानी करते हुए जान से मारने की धमकी दिये। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *