






आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के हाफिजपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ब्रेजा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही कार चला रहा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए भिजवाया। इसके साथ ट्रैक्टर को पुलिस चौकी लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एयरबैग खुलने से बच गई युवक की जान
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक अभिषेक गुप्ता 25 पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता अपनी ब्रेजा कार से अपने घर जा रहे थे। यह घटना रात्रि 1 की बताई जा रही है। इसी दौरान हाफिजपुर चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोर थी कि कार का बाँया हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही ट्रैक्टर भी ट्राली से अलग हो गया। जोरदार टक्कर लगते ही कर का एयरबैग खुल गया। जिसके कारण युवक की जान बच गई। और युवक घायल हुआ। जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर को पुलिस चौकी लाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
