महिला अभ्यर्थी को सही परीक्षा केंद्र पहुँचाने वाले पांच पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, GGIC जमुड़ी की बजाय GGIC रैदोपुर पहुंच गई थी

Uncategorized

आजमगढ़। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की। परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस में पड़ी एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने समय रहते सही केंद्र तक पहुँचाकर उसकी परीक्षा दिलाने में मदद की।
जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में कुमारी रूक्मनी पुत्री केशव लाल का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव (थाना मुबारकपुर) निर्धारित था। लेकिन वह भ्रमवश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रैदोपुर (थाना कोतवाली) पहुँच गईं।
तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाया सही केंद्र
वहाँ ड्यूटी पर तैनात यूपी-112 के प्रभारी अभय राज मिश्रा ने स्थिति को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पीआरवी-5385 थाना कोतवाली की टीम को निर्देशित किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने महिला अभ्यर्थी को समय रहते उसके वास्तविक परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़, सठियांव पहुँचा दिया। इससे वह निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हो सकीं। अभ्यर्थी ने पुलिस की इस मदद के लिए आजमगढ़ पुलिस की सराहना की।
एसएसपी ने किया सम्मानित
इस सराहनीय कार्य के लिए सोमवार को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने यूपी-112 प्रभारी सहित कुल पांच पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
सम्मानित पुलिस कर्मी
प्रभारी निरीक्षक डायल-112 अभय राज मिश्रा
मुख्य आरक्षी राज किशोर सिंह
महिला आरक्षी रेनु कुमारी
महिला आरक्षी अनिता देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *