आजमगढ़ पुलिस का सराहनीय कार्य: चेकिंग में बाइक सवार चार लोगों को चोरी के उपकरण के साथ पकड़ने वाले 4 पुलिसकर्मी SSP के हाथों सम्मानित

Uncategorized

जनपद आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना बरदह पुलिस के उत्कृष्ट कार्य पर 4 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान थाना बरदह पुलिस टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चोरी की घटनाओं में संलिप्त एवं चोरी की योजना बना रहे अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
दिनांक 17/18 मार्च 2026 की रात गोड़हरा बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने थाना मेंहनगर, देवगांव सहित अन्य क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस टीम की तत्परता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोड़ी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहे।
सम्मानित पुलिसकर्मी: • राजीव कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, बरदह)

  • उपनिरीक्षक अंबुज राय
  • मुख्य आरक्षी संतोष शाह
  • आरक्षी सूरज पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *