






आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सरैया गांव में बीती रात विवाद के दौरान ऑटो चालक श्याम नारायण मौर्य पुत्र स्व जनार्दन मौर्य 40 वर्ष को गांव के ही रमेश यादव उर्फ अनार यादव पुत्र सदन यादव ने गोली मार दी। गोली राधेश्याम के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
घटना के संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया है।
